हमारी यात्रा
जनता की आवाज़ बनने का हमारा सफर
2008 में एक स्पष्ट उद्देश्य के साथ शुरुआत हुई—“जनता की आवाज़” बनने का। आज Jantantra TV देश के प्रमुख हिंदी न्यूज़ चैनलों में अपनी एक मजबूत पहचान बना चुका है।
हमने अपनी यात्रा में हमेशा तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरों को प्राथमिकता दी है। बदलते मीडिया परिदृश्य में, हमने न केवल खबरें दिखाई हैं बल्कि समाज का आईना बनने का भी काम किया है।
दिल्ली-एनसीआर से शुरू होकर आज हमारी पहुंच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित पूरे भारत में है। हमारी टीम और टेक्नोलॉजी ने हमें हर कोने से खबरें दर्शकों तक पहुँचाने में सक्षम बनाया है।
मंथली यूनिक विज़िटर्स
0
+
न्यूज़लेटर सब्सक्राइबर्स
0
+
कंट्रीज़ ट्रस्ट अस
0
+
पब्लिश्ड आर्टिकल्स
0
+
हमारा मिशन और विज़न
निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ सशक्त समाज का निर्माण
मिशन:
हमारा लक्ष्य है दर्शकों तक सच्ची, प्रामाणिक और महत्वपूर्ण खबरें पहुँचाना। हम ऐसी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं जो न केवल सरकार की उपलब्धियों को सराहे, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर उससे सवाल भी करे।
विजन:
हम भारत के सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक बनना चाहते हैं, जहाँ हर नागरिक की आवाज़ को महत्व मिले और समाज के हर पहलू को संतुलित तरीके से प्रस्तुत किया जाए।
हमारे मूल्य
जो हमें अलग बनाते हैं
विश्वसनीयता
हम हर खबर को सत्यता और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करते हैं।
निष्पक्षता
हमारा उद्देश्य बिना किसी पक्षपात के सच्चाई दिखाना है।
गुणवत्ता
हम उच्च प्रोडक्शन वैल्यू और बेहतर कंटेंट पर ध्यान देते हैं।
प्रासंगिकता
हम वही दिखाते हैं जो समाज के लिए महत्वपूर्ण है।
हमारे साथ जुड़ें
एक नई सोच, एक नई दिशा
हम आपको आमंत्रित करते हैं कि इस सफर का हिस्सा बनें और हमारे साथ मिलकर एक सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान दें।