अहमदाबाद में ‘महायुद्ध’, क्या टीम इंडिया से बदला ले पाएगा साउथ अफ्रीका?

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में आज वह मुकाबला होने जा रहा है, जिसका इंतजार पूरी दुनिया को था। शाम 7 बजे दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन भारत और हार का बदला लेने को बेताब साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी।

यह मुकाबला महज एक मैच नहीं, बल्कि भावनाओं का सैलाब है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने प्रोटियाज टीम का दिल तोड़कर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। आज साउथ अफ्रीका उस ऐतिहासिक हार की टीस लेकर मैदान में उतरेगी। उनके लिए यह सिर्फ दो अंक की लड़ाई नहीं, बल्कि उस ‘चोकर्स’ के ठप्पे को मिटाने की कोशिश है जिसने उन्हें आज तक कोई भी आईसीसी वर्ल्ड कप (वनडे या टी20) नहीं जीतने दिया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत की युवा ब्रिगेड और साउथ अफ्रीका के पावर-हिटर्स के बीच आज जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी:

टीम इंडिया (भारत) प्रोटियाज (साउथ अफ्रीका)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) एडेन मार्करम (कप्तान)
अभिषेक शर्मा क्विंटन ड‍िकॉक (विकेटकीपर)
ईशान किशन (विकेटकीपर) रयान रिकेल्टन
तिलक वर्मा डेवाल्ड ब्रेविस
हार्दिक पंड्या डेविड मिलर
शिवम दुबे ट्रिस्टन स्टब्स
रिंकू सिंह मार्को जानसेन
अक्षर पटेल कॉर्बिन बॉश / जॉर्ज लिंडे
वरुण चक्रवर्ती केशव महाराज
जसप्रीत बुमराह कगिसो रबाडा
अर्शदीप सिंह लुंगी एनगिडी

आज के मैच में यह भी देखना दिलचस्प होगा कि टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव किस रणनीति के साथ मैदान में उतरते हैं।वहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विस्फोटक क्विंटन डिकॉक के बीच की जंग मैच का रुख तय करेगी। साउथ अफ्रीका के पास खोने को कुछ नहीं है, वे 2024 फाइनल की हार का बदला लेने के लिए पूरी जान लगा देंगे। आज शाम 7 बजे तैयार रहिए, क्योंकि अहमदाबाद की पिच पर रनों की बारिश और विकेटों का पतझड़ दोनों देखने को मिल सकता है!

Scroll to Top