तेज गर्मी के बीच एयर कंडीशनर यानी AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन AC जितनी राहत देता है, उतना ही बिजली बिल भी बढ़ा देता है। लेकिन असकर लोग AC और पंखे को साथ चलाते हैं। क्या एसी और पंखा एक साथ चलाना चाहिए-
एसी और पंखा एक साथ चलाना
जब AC कमरे को ठंडा करता है, तो पंखा उस ठंडी हवा को पूरे कमरे में तेजी फैलाने में मदद करता है। इससे कमरा जल्दी ठंडा होता है और AC पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता है। क्योंकि कहा जाता है कि AC की सीधी हवा नहीं लेनी चाहिए और न ही लगनी चाहिए। खासतौर पर सीलिंग फैन एयर सर्कुलेशन बेहतर बनाता है, जिससे कम तापमान पर भी ज्यादा ठंडक महसूस होती है।
बिजली की बचत
एक्सपर्ट के अनुसार, अगर AC के साथ पंखा चलाया जाए तो AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर भी आरामदायक ठंडक मिल सकती है। सामान्य तौर पर लोग AC को 18 या 20 डिग्री पर चला देते हैं, जिससे बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है।
1 डिग्री तापमान पर बिजली की बचत
कहा जाता है कि AC का तापमान हर 1 डिग्री बढ़ाने पर लगभग 5 से 6 प्रतिशत तक बिजली बचाई जा सकती है। ऐसे में पंखे के साथ AC चलाने से कुल मिलाकर 10 से 20 प्रतिशत तक बिजली की बचत संभव मानी जाती है।
पंखे से बिजली की बचत
सीलिंग फैन आमतौर पर 50 से 75 वॉट बिजली खर्च करते हैं, जो AC की तुलना में बहुत कम है। वहीं, एक सामान्य 1.5 टन AC लगभग 1200 से 1800 वॉट तक बिजली ले सकता है।
AC और पंखा का प्रयोग सही तरीके से करें
कहा जाता है कि AC के साथ पंखा माध्यम स्पीड पर चलाना बेहतर रहता है। बहुत तेज स्पीड पर पंखा चलाने से कुछ लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। साथ ही, कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखना भी जरूरी है, ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए।