गणेश पूजा में CJI के घर पहुंचे PM मोदी, Sanjay Raut ने उठा दिए कई सवाल

Sanjay Raut On PM Modi: गणेश पूजा पर पीएम मोदी सीजेआई चंद्रचूड़ के घर पहुंचे थे। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने बवाल मचा दिया है। विपक्ष का कहना है कि ‘इससे लोगों का विश्वास न्यायपालिका से कम हो जाएगा’।

 

Sanjay Raut On PM Modi: पूरे देश में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार, 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के दिल्ली स्थित आवास पर गणपति पूजा समारोह पर शामिल होने पहुंचे थे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर दी है। इस दौरान प्रधानमंत्री सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी के साथ भगवान् श्री गणेश की आरती करते नजर आए। पूजा के दौरान पीएम मोदी ने पारंपरिक महाराष्ट्रियन टोपी भी पहनी हुई है। गणेश पूजा महाराष्ट्र का प्रमुख त्यौहार माना जाता है।

CJI और पीएम मोदी की मुलाकात पर मचा बवाल 

प्रधानमंत्री के गणेश पूजा में शामिल होने की सामान्य बात को लेकर सत्ता के गलियारों में बवाल मचा हुआ है। इस मामले पर विपक्ष के  कुछ लोग लगातार सियासत कर रहे हैं। दोनों की इस मुलाकात को लोग भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बता रहे हैं। इस मुलाकात को लेकर शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा “अगर संविधान के रखवाले इस तरह से राजनीतिक नेताओं से मिलते हैं तो लोगों के मन में शंका होती है”।

Scroll to Top