प्लेऑफ के 3 टीमें हुई तय, चौथी के लिए लड़ाई जारी

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल के 63 वें मैच के बाद आईपीएल 2026 के अंक तालिका में बड़ा बदलाव आया है। इस मुकाबले में ईशान किशन की शानदार 70 रन की पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची

हैदराबाद की इस जीत ने उसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करा दिया है। अब आरसीबी के अलावा हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। चौथी टीम के लिए लड़ाई अब भी जारी है।

आरसीबी टॉप पर

आरसीबी 18 प्वाइंट के साथ अब भी टॉप पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चौथी टीम अब भी तय नहीं है और इसके लिए पंजाब, राजस्थान और कोलकाता के बीच लड़ाई जारी है।

पंजाब-राजस्थान की करो या मरो की स्थिति

पंजाब किंग्स 13 प्वाइंट के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स 12 प्वाइंट के साथ 5 वें स्थान पर है। टीम को अब लखनऊ और मुंबई से  मैच खेलने हैं। राजस्थान को अंतिम-4 में पहुंचने के लिए दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

चेन्नई की उम्मीदें कम

चेन्नई को अब किसी भी हाल में गुजरात के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा। साथ ही, दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पडे़गा। चेन्नई 13 मैचों में 12 प्वाइंट पर है और उसका रन रेट भी खास नहीं है।

दिल्ली को जीतना होगा मैच

दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और बाकी नतीजों का भी इंतजार करना पड़ेगा।

 

Scroll to Top