शनि जयंती की शाम करें ये काम

न्याय के देवता और सबसे प्रभावशाली ग्रहों में माने जाने वाले शनिदेव की जयंती इस बार 16 मई यानी आज के दिन मनाई जा रही है। इस शनि जयंती की खास बात यह है कि आज का दिन शनिवार है और दूसरा, ज्येष्ठ अमावस्या एंव शनि जयंती का एक साथ होना इस पर्व को और अधिक महत्वपूर्ण बना रहा है।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

माना जाता है कि शनि जयंती के दिन शाम के समय शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है और इससे शनि देव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

गरीबों में दान करें

कहा जाता है कि शनि जयंती के दिन गरीबों में दान करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती है और सुख-शांति भी बनी रहती है।

काले चीजों का दान करें

शनि जयंती के दिन विशेष रूप से काले चीजों का ही दान करना चाहिए, क्योंकि काला रंग स्वयं शनि देव का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है।

पूजा करें

शनि जयंती के दिन शनि मंदिर जाकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Scroll to Top