इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भारत से एक खास तोहफा लेकर गए थे।उन्होंने जब इसे मेलोनी को दिया, तो उन्होंने न सिर्फ हंसते हुए इसे स्वीकार किया बल्कि इसका वीडियो भी शेयर किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
पीएम मोदी और इटैलियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी
पीएम मोदी और इटैलियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो और तस्वीरें खूब चर्चा में रहती हैं। उन दोनों के नाम को सोशल मीडिया पर मिलाने के बाद एक हैशटैग बनाया गया है – #Melodi. इसी हैशटैग वाली टॉफी को पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट किया, तो ये एक दिलचस्प लम्हा बन गया।
दिलचस्प तोहफा दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंचे, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को 1 रुपये की चॉकलेटी टॉफी Melody का पैकेट भेंट किया।
मेलोडी का कनेक्शन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम मेलोनी के बीच गर्मजोशी भरा कनेक्शन है। अक्सर, जब दोनों नेताओं की मुलाकात होती है, तो सोशल मीडिया पर Melodi टर्म चर्चा में आ जाता है। Meloni के शुरुआती चार अक्षर और Modi के आखिरी दो अक्षरों से बना शब्द Melodi असल में अंग्रेजी शब्द Melody जैसा आभास देता है, जिसका अर्थ मधुरता होता है।
