भारत में तेजी से वायरल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने नया X अकाउंट लॉन्च कर फिर से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। \’Cockroach is Back\’ नाम से बनाए गए नए हैंडल @Cockroachisback की प्रोफाइल बायो में लिखा गया है – \’Cockroaches don’t die!\’ इसका मतलब है कि कॉकरोच नहीं मरते।
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का हुआ कमबैक
अभिजीत ने पुराने अकाउंट पर कार्रवाई के कुछ घंटों बाद ही नए हैंडल के जरिए वापसी की। उन्होंने अपने निजी अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, \’जैसा कि उम्मीद थी, Cockroach Janta Party का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है।\’ इसके तुरंत बाद नया प्रोफाइल लाइव कर दिया गया। सोशल मीडिया पर इस तेज डिजिटल वापसी को लेकर भारी चर्चा शुरू हो गई और हजारों यूजर्स ने नए हैंडल को तेजी से फॉलो करना शुरू कर दिया।
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की लोकप्रियता
‘कॉकरोच जनता पार्टी’सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसके नए एक्स अकाउंट पर 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स दिख रहे हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर सिर्फ 5 दिन में इसके फॉलोअर्स की संख्या 1.2 करोड़ को पार कर गई है। इस आंकड़े के साथ उसने बीजेपी के आधिकारिक अकाउंट को पीछे छोड़ दिया है।
वीडियो पर आ रहे व्यूज
इस पेज ने इंस्टाग्राम पर कुछ छोटे-छोटे वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियोज का रिस्पॉन्स इतना तगड़ा है कि व्यूज 1 करोड़ तक पहुंच चुके हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि इस अकाउंट ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचने में पूरी कामयाबी हासिल की है।
