गर्मी में कौन-सा दूध पीना चाहिए?

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना सबसे बड़ा टास्क बना जाता है। तेज,धूप और पेट में बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान करने लगती है। ऐसे में मौसम में कई लोग दूध पीना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं पाते हैं कि वह गर्म दूध पीएं या ठंडा। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि फ्रिज का दूध शरीर को कूल रखता है। लेकिन दोनों के अपने-अपने फायदे हैं।

गर्मी में कौन-सा दूध पीएं?

जब शरीर गर्मी से परेशान होता है, तब ठंडा दूध काफी सुकून दे सकता है। यह पेट में जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। बाहर से घर आने के बाद सामान्य ठंडक वाला दूध पिया जाए तो शरीर को अंदर से राहत मिलती है। यही कारण है कि लोग गर्मियों में ठंडा दूध पीना पसंद करते हैं। हालांकि बहुत ज्यादा बर्फ डालकर दूध पीना सही नहीं माना जाता है।

क्या गर्म दूध पी सकते हैं?

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि गर्मियों में दूध नहीं पीना चाहिए। लेकिन हल्का गुनगुना खासकर रात के समय में फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर रिलैक्स होता है और नींद भी अच्छी आ सकती है। जिन लोगों को ठंडी चीजें जल्दी नुकसान करती है, उन्हें हल्का गर्म दूध ही पीना चाहिए।

 

पेट के लिए कौन-सा दूध फायदेमंद

अगर पेट की जलन, एसिडिटी या गर्मी ज्यादा महसूस होती है, तो ठंडा दूध जादा आराम दे सकता है। सादा या बिना ज्यादा वाला दूध पेट को ठंडक देने में मदद करता है। लेकिन हर किसी का शरीर अलग होता है। कुछ लोगों को दूध पीने के बाद गैस या भारीपन महसूस हो सकता है।

दूध पीने का सही तरीका

गर्मी में दूध पीने का तापमान नहीं बल्कि समय जरूरी होता है। तेज धूप से आने के तुरंत बहुत ठंडा दूध पीना नुकसान कर सकता है। वहीं रात में सोने से पहले हल्का गुनगुना दूध शरीर को आराम देने का काम करता है। अगर दूध सुबह के समय पी रहे हैं तो सामान्य तापमान वाला दूध ज्यादा बेहतर माना जाता है।

Scroll to Top