-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, बेटे हेमंत का दर्द भरा ट्वीट

Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में सोमवार, 4 अगस्त 2025 को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वे 19 जून 2025 से किडनी संबंधी समस्याओं और हल्के ब्रेन स्ट्रोक के कारण भर्ती थे। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।” शिबू सोरेन, जिन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था, झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता थे और उन्होंने आदिवासी अस्मिता व अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Scroll to Top