PM Modi : पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रम्प और मेलोनी का नहीं चला जादू

PM Modi: जहां एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद को मसीहा साबित करने में लगे रहे तो वही इस सब के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से बाजी मार ली। लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी ट्रंप और मेलोनी को पीछे छोड़ सबसे लोकप्रिय नेता को रूप में उभरे है । बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट की तरफ से जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग (Approval Rating) ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के नेताओं में 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड 45% कम अप्रूवल के साथ 8वें नंबर पर है। आपको बता दें पीएम मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 4,078 दिन पूरे कर लिए हैं। और इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिए और अब वो जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे लंबे समय तक बने रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।जानकारी के मुताबिक, यह सर्वे 4 जुलाई से 10 जुलाई के बीच किया गया है। इसमें दुनियाभर के कुल 20 से ज्यादा देशों के नेताओं की लोकप्रियता का आकलन किया है।

अमित मालवीय ने रिपोर्ट का डेटा किया शेयर

पीएम मोदी के सबसे लोकप्रिय नेता चुने जाने को लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर मॉर्निंग कंसल्ट की जारी रिपोर्ट पोस्ट की जिसमें पीएम मोदी टॉप पर तो वहीं, डोनाल्ड ट्रंप 8वें नंबर पर हैं।

 

टॉप 5 लिस्ट में कौन-कौन से नेता शुमार?

सबसे लोकप्रिय नेताओं की टॉप 5 लिस्ट की बात करें तो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग (Lee Jae-myung) 59 फीसदी रेटिंग के साथ दूसरे, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई (Javier Milei) 57% अप्रूवल रेटिंग के साथ तीसरे, कनाडा के मार्क कार्नी 56% अप्रूवल रेटिंग के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज 54% अप्रूवल रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

ट्रंप और मेलोनी भी काफी पीछे

वहीं सामने आई लेटेस्ट लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 44% अप्रूवल रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर हैं। पोलैंड के डोनाल्ड टस्क नौवें और दसवें स्थान पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी हैं। इसके अलावा अगर कम लोकप्रिय नेताओं की बात करें तो फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला का नाम सामने आया है। इनको महज 18 फीसदी लोगों का समर्थन प्राप्त है।

Scroll to Top