10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर से इजाफा हुआ है। बीते  10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 23 मई 2026, शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। आज डीजल की कीमत में भी 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल का नया दाम 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का नया दाम अब 92.49 रुपये प्रति लीटर है। बढ़े हुए दाम आज सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं।

वहीं दूसरी ओर,सीएनजी की कीमतों में भी एक रुपये का फिर इजाफा किया गया है। पिछले 10 दिनों में ईंधन के दामों में यह तीसरी बढ़ोतरी है, जिसके बाद पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 4 से 5 रुपये का बड़ा इजाफा हो चुका है।

मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच भारत में आम जनता की जेब पर मंहगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 10 दिनों में ये तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमत 3-3 रुपए बढ़ाई गई थी। फिर 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। इस तरह पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, सीएनजी आज दूसरी बार महंगी हुई है।

Scroll to Top