11 दिन में चौथी बार CNG के बढ़े दाम

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सीएनजी (CNG) की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। 26 मई की सुबह 6 बजे से दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं। महंगाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है। एक तरफ जहां हर कोई पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों से परेशान है वहीं सीएनजी भी आम आदमी की जेब खाली कर रहा है।

सीएनजी के बढ़े दाम

आज 26 मई को 2 रुपये की बढ़ोतरी से पहले भी 23 मई, शनिवार के दिन सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़े थे। पहले CNG का रेट 80.09 पैसे था जो अब बढ़कर 81.09 पैसे हो गया था। बता दें कि मई में अबतक चार बार सीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं।

समुद्री रास्ते पर खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद के कारण \’स्ट्रेट ऑफ होर्मुज\’ (Strait of Hormuz) वाले समुद्री रास्ते पर खतरा मंडरा रहा है। दुनिया का लगभग 20% तेल और गैस इसी रास्ते से आता है।

भारत पर असर

भारत अपनी जरूरत का 90% कच्चा तेल बाहर से खरीदता (आयात करता) है। विदेशी बाजार में दाम बढ़ने से भारतीय तेल कंपनियों का नुकसान बढ़ रहा था, जिसे पूरा करने के लिए वे धीरे-धीरे कीमतें बढ़ा रही हैं।

जेब पर बोझ

जो लोग रोज गाड़ियों से सफर करते हैं, या जो ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल गाड़ियां चलाते हैं, उनके लिए अब सीएनजी का फायदा खत्म होता जा रहा है।

Scroll to Top