Donald Trump: व्हाइट हाउस में बवाल ! दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा से भिड़े ट्रंप

Donald Trump White House : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने आक्रमक अंदाज में नजर आए। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा 19 मई को वाशिंगटन पहुंचे थे। वह अपनी इस यात्रा के दौरान अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने के इरादे से आए हैं। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के बीच तगड़ी बहस हो गई। इसस पहले व्हाइट हाउस में ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी भिड़ चुके हैं।

व्हाइट हाउस में फिर बिगड़ी बात

दरअसल व्हाइट हाउस में ट्रंप और रामफोसा के बीच बातचीत चल रही था। इस दौरान वहां कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। ट्रंप ने अचानक नस्लवाद का मुद्दा उठाया और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को सरेआम घेरने लगे। ट्रंप ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में दक्षिण अफ्रीका के श्वेत किसानों का नरसंहार हो रहा है। ट्रंप के इन सभी आरोपों को रामफोसा ने खारिज कर दिया है।

ट्रंप ने लगाया रामफोसा पर आरोप

इसके बावजूद ट्रंप शांत नहीं हुए। उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए स्क्रीन पर एक वीडियो चलवा दिया। उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाते हुए कहा कि “दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों का हत्या हुई है।” इसके बाद उन्होंने कुछ न्यूज आर्टीकल भी दिखाए। ट्रंप ने रामफोसा के सामने काफी जोर देकर कहा, ‘डेथ…डेथ’। इसके बाद मामला काफी बढ़ गया।

रामफोसा ने आरोपों को किया खारिज

रामफोसा ने ट्रंप के सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “दक्षिण अफ्रीका में हिंसा काफी बढ़ चुकी है। लेकिन इसका शिकार ज्यादातर अश्वेत लोग हो रहे हैं। मैंने यह वीडियो पहले कभी नहीं देखा। यह सही है या नहीं, इसकी जांच करवाएंगे। मेरी अमेरिका यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के बीच संबंध को मजबूत करना है।”

रामफोसा ने ट्रंप पर कसा तंज

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने कहा, ”हमारी सरकार दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद दूर करने की कोशिश में है, हालांकि मुझे अफसोस है कि मेरे पास आपको गिफ्ट देने के लिए कोई विमान नहीं है।” रामफोसा ने ट्रंप पर कतर के दिए गिफ्ट को लेकर तंज कस दिया। बता दें कि कतर सरकार ने ट्रंप को 3400 करोड़ रुपए का लग्जरी प्लेन गिफ्ट किया था।

Scroll to Top