Washington Shooting: अमेरिका के यहूदी संग्रहालय के बाहर भीषण गोलीबारी, 2 इजरायली नागरिकों का हुई मौत

Washington Shooting News : अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। यहां वॉशिंगटन डीसी में यहूदी संग्रहालय के बाहर भीषण गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में दो इजराइली नागरिकों की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ने गिरफ्तारी के दौरान लिस्तीन को लेकर नारेबाजी की। इस मामले पर इजराइली दूतावास की प्रतिक्रिया आई है।

पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी बीएनओ के अनुसार, क वॉशिंगटन डीसी में भीषण गोलीबारी हुई है। यह मामला रात करीब 9:15 बजे का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हमले में मारे गए दोनों लोग इजराइली राजनियक थे। जिनमें एक पुरूष और एक महिला शामिल है।

इजरायली दूतावास ने दी जानकारी

वाशिंगटन में इजरायली दूतावास के प्रवक्ता ताल नईम कोहेन ने कहा कि “वाशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय में एक यहूदी कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान आज शाम इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों को करीब से गोली मार दी गई। हमें शूटर को पकड़ने और संयुक्त राज्य भर में इज़राइल के प्रतिनिधियों और यहूदी समुदायों की सुरक्षा के लिए स्थानीय और संघीय दोनों स्तरों पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर पूरा भरोसा है।”

इजरायल के राजदूत ने जताया दुख 

संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने एक्स पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ”गोलीबारी में इजरायली दूतावास के कर्मचारी घायल हुए हैं। यह यहूदी विरोधी आतंकवाद का एक घृणित कृत्य है। इस मामले पर अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ने पोस्ट शेयर कर लिखा “मैं वाशिंगटन, डीसी कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर हुई भयानक गोलीबारी की जगह हूं। मैं इस हिंसा के पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं क्योंकि हम और अधिक जानने के लिए काम कर रहे हैं।”

Scroll to Top