ISI Conspiracy Failed: दिल्ली में नाकाम हुई ISI की बड़ी साजिश…दो पाकिस्तानी जासूस पर कसा शिकंजा

ISI Conspiracy Failed News : देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की ISI का बड़ी आतंकी साजिश को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गुप्त ऑपरेशन के बाद ISI के गंदे इरादों पर पानी फेर दिया है। स्पेशल सेल ने दो जासूसों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें ले एक नेपाली मूल का पाकिस्तानी एजेंट और दूसरा भारतीय नागरिक शामिल है।

दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम

जनवरी से मार्च 2025 तक सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 15 मई को नेपाली मूल के पाकिस्तानी जासूस अंसारुल मियां अंसारी को गिरफ्तार किया गया। वह नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भागने की पूरी तैयारी में था।

पाकिस्तानी जासूस पर सेना का शिकंजा

पाकिस्तानी जासूस अंसारुल मियां नेपाल का रहने वाला है, लेकिन साल 2008 से कतर में टैक्सी चला रहा था। इसका मकसद भारतीय सेना से खबरों को निकालना था।

पुलिस ने किए कई दस्तावेज बरामद

वहीं केस में दूसरा बड़ा नाम अखलाक आजम का है। वह झारखंड के रांची का रहने वाला है। वह दिल्ली में अंसारुल की मदद कर रहा था। उसे मार्च में गिरफ्तार किया गया। वह लगातार पाकिस्तान के हैंडलर के संपर्क में था। दोनों के पास से सेना ने कई अहम दस्तावेज गिरफ्तार किया है।

Scroll to Top