Bangladesh : मोहम्मद यूनुस देंगे इस्तीफा! बांग्लादेश की सेना से तकरार के बीच लिया फैसला 

Bangladesh Mohammad Yunus : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस को लेकर एक  बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, मोहम्मद यूनुस जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश के तख्तापलट के बाद से ही घरेलू और बाहरी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि “वह मौजूदा हालात और नविरोध प्रदर्शनों के बीच काम नहीं कर सकते हैं।” जिसके बाद उनके इस्तीफे की खबर सामने आ रही है।

मोहम्मद यूनुस जल्द देंगे इस्तीफा

बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने भारत में शरण लेनी पड़ी थी। जिसके बाद बांग्लादेश की कमान वहां की अंतरिम सरकार ने संभाली थी। हालांकि वह भी अब सेना और आंदोलनों से परेशान होकर जल्द ही सत्ता से बाहर हो सकती है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की कमान मोहम्मद यूनुस के हाथों में है, लेकिन अब वह भी अपने पद से इस्तीफ देने पर विचार कर रहे हैं। दरअसल छात्र यहां 30 प्रतिशत कोटा सिस्टम का विरोध कर रहे हैं। यह आरक्षण स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को दिया जा रहा है।

क्या है इस्तीफे का कारण?

मोहम्मद यूनुस के लगता है कि मुख्य मुद्दों के लेकर राजनीतिक दलों में आपस में सहमती नहीं बन रही है। जानकारी के मुताबिक इस्तीफे की एक बड़ी वजह सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमा के बीच अनबन होना है। जनरल वकार-उज-जमा चाहते हैं कि आम चुनाव दिसंबर से आगे नहीं टल पाएं।

सेना प्रमुख ने कहा कि “अंतरिम सरकार के संवैधानिक निर्णय लेने की कोई छूट नहीं होती है। रखाइन कॉरिडोर के मुद्दे पर भी सेना स्पष्ट कर चुकी है कि हमारी सहमति के बगैर इसे बनाना पूरी तरह अवैध है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया वे भी यूनुस पर दवाब बनाते हुए आम चुवाल दिसंबर में कराने की मांग की है।”

 

Scroll to Top