AAP MLA Raman Arora : आप विधायक रमन अरोड़ा हुए गिरफ्तार, पार्टी बोली “भ्रष्टाचार कबूल नहीं…”

AAP MLA Raman Arora News : पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके घर पर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार 23 मई को छापेमारी की। विजिलेंस की टीम ने जालंधर स्थित आवास पर छापेमारी की। दरअसल रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के जरिए उन्हें नोटिस भिजवाए। उसके बाद पैसे लेकर उन नोटिस को रफा-दफा करवा दिया।

विजिलेंस ने किया रमन अरोड़ा को गिरफ्तार 

दरअसल, हाल ही में पंजाब पुलिस ने विधायक रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली थी। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह सरकार की रडार पर है। रमन अरोड़ा जालंधर में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की लिस्ट में शामिल है। वह साल 2022 के चुनाव में जालंधर सेंट्रल सीट से विधायक चुने गए थे। अरोड़ा पर जालंधर सेंट्रल सीट से विधायक चुनकर कार्रवाई की गई है। सुखदेव को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। उन्हीं को जरिए भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा हुआ है।

कौन हैं AAP विधयाक रमन अरोड़ा?

वहीं इस मामले पर भगवंत सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि “विधायक के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। उन पर शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आप का जन्म ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलन से हुआ है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खास निर्देश हैं कि किसी भी तरह के भ्रष्टाचार में किसी को भी बख्सा नहीं जाना चाहिए।”

 

Scroll to Top