India Test Squad : शुभमन गिल को मिली टेस्ट सीरीज की कप्तानी…इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

India Test Squad For England Tour : भारतीय क्रीकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज, 24 मई को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों का टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के हैड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम का ऐलान करेंगे। साथ ही भारतीय टीन के नए टेस्ट कप्तान का भी ऐलान किया। शुभमन गिल को टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं उप कप्तानी के लिए ऋषभ पंत होंगे।

अजीत अगरकर ने दिया बयान
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा और शुभमन गिल को कप्तान चुनने पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, “आप 1-2 दौरे के लिए कप्तान नहीं चुनते हैं। आप ऐसे खिलाड़ी में निवेश करना चाहते हैं जो हमें आगे बढ़ने में मदद करे। हमने पिछले 2 वर्षों में उनमें (शुभमन गिल) कुछ प्रगति देखी है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज खेलना कठिन होगा। लेकिन हम बहुत आश्वस्त हैं और यही कारण है कि हम उन्हें चुन रहे हैं।”

20 जून से शुरू होगा इंग्लैंड दौरा

बता दें कि भारत का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा।

पहला टेस्ट मैच- 20-24 जून (लीड्स)
दूसरा टेस्ट मैच- 2-6 जुलाई (बर्मिंघम)
तीसरा टेस्ट मैच- 10-14 जुलाई (लॉर्ड्स)
चौथा टेस्ट मैच- 23-27 जुलाई (मैन्चेस्टर)
पांचवां टेस्ट मैच- 31 जुलाई-4 अगस्त (द ओवल, लंदन)

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

Scroll to Top