Corona In India : भारत में कोरोना का कहर जारी…केरल, महाराष्ट्र बना वायरस का हॉटस्पॉट

Corona In India News : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। कोरोना के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते मामले को देखते हुए लोगों में डर का माहौल बन गया है। कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं अब एक्टिव केस की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। देश में कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गई है।

कोरोना के फिर बढ़े केस 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल कुल 1009 सक्रिय मामले हैं। जिनमें से हाल ही में से 752 नए केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने चिंता जताई है। यह इस साल पहली बार है जब एक्टिव मामलों की संख्या चार अंकों में पहुंची है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतनें और मास्क पहनने के लिए कहा है। राज्य सरकार ने लोगों के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है।

केरल बना कोरोना का हॉटस्पॉट

अगर राज्यों के आंकड़ो पर नजर डालें तो केरल से कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। केरल से 430 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र से 209, दिल्ली में 104 और कर्नाटक में 47 सक्रिय मामले सामने आए हैं। राजधानी दिल्ली में अचानक 100 से अधिक केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिसको लेकर कर दिलेली के राज्यपाल ने भी बैठक की।

बिहार से 2 नए मामले आए सामने 

बता दें कि अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से फिलहाल कोरोना के कोई मामले सामने नहीं आए हैं। हालांकि, बिहार से भी अब कोरोना के दो नए केस सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थय विभाग ने भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनने, हाथ धोने और लक्षण दिखने पर टेस्ट कराने की अपील की गई है। सरकार आने वाले दिनों में निगरानी और टीकाकरण को और सख्त करने की तैयारी में है।

Scroll to Top