Mock Drill on 31 May: पाक सीमा से लगे राज्यों में कल मॉकड्रिल, क्या है ये जंग की तयारी?

Mock Drill on 31 May News : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव का माहौल जारी है। इस कायराना हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। साथ ही आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया था।

जिसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि भारत के जवानों ने पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाक की इन नापाक कोशिशों को नाकाम तो किया। इस जवाबी हमले में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकाने बूरी तरह से बर्बाद हो गए। बाद में दोनों देशों के बीच 10 मई को सैन्य संघर्ष समाप्ति की घोषणा हुई।

पाकिस्तान सीमा से सटे 4 राज्यों में मॉक ड्रिल 

पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार भारत के हर नागरिक को हमले से बचाव के लिए अलर्ट करने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसी कोशिश के तहत नागरिक सुरक्षा की दूसरी मॉकड्रिल ऑपरेशन शील्ड शनिवार 31 मई को आयोजित की जा रही है।

ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉकड्रिल का आयोजन 

इस ऑपरेशन शील्ड का मकसद लोगों को हर तरह के हमले (चाहे ड्रोन से हो या मिसाइल हो) से खुद को कैसे बचाया जाए, यह सिखाया जाएगा। बता दे कि यह मॉक ड्रिल पहले 29 मई को होनी थी। लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह मॉकड्रिल 31 मई को आयोजित की जाएगी। पाकिस्तान से सटे सभी पश्चिमी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी, जिनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात शामिल हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था 

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। पाकिस्तान ने इस दौरान जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब को निशाना बनाया था। ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे थे। जिससे लोगों के बीच डर और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। इसी कारण इस मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है ताकि हर हमले के लिए लोग तैयार रहे और अपने आप को बचा सकें।

 

Scroll to Top