Kedarnath Temple: केदारनाथ धाम पहुंची दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, परिवार संग की पूजा-अर्चना 

Kedarnath Temple News : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उत्तराखंड के दौरे पर हैं। सीएम रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंची हैं। आज पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ धाम से वह रवाना होंगी। रविवार को रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार हरिद्वार दौरे पर थीं। यहां उन्होंने सबसे पहले पति के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा में स्नान किया। उसके बाद गंगा सभा ने उनका स्वागत किया।

रेखा गुप्ता ने किया गंगा स्नान 

हरिद्वार में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था कि “ये मेरा सौभाग्य है कि आज मैं यहां मां गंगा का आशीर्वाद ले पा रही हूं। हर एक की जीवनदात्री मां गंगा पूरे विश्व और हर एक भारतवासी के मन में बसती हैं। उनके चरणों में बैठकर मैं यहां अपने आप को धन्य मानती हूं और यही चाहती हूं कि भारत तरक्की करे, विकसित भारत की छांव में विकसित दिल्ली हो और मुख्यमंत्री के रूप में मैं अपने कर्तव्यों का निर्वाह अच्छी तरह से कर पाऊं।”

केदारनाथ धाम पहुंची रेखा गुप्ता 

केदारनाथ धाम से पूजा-अर्चना करने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज मुझे बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि बाबा के चरणों में मैं अपना मत्था टेक सकी। बाबा केदारनाथ की कृपा हुई। मैं अपने परिवार समेत यहां बाबा के दर्शन करने आई हूं। मैंने अपनी मंशा जाहिर कि प्रभु इतना आर्शीवाद दो हम भारतवासियों को कि विकसित भारत विकसित दिल्ली के लक्ष्य को हम सब पूरा कर सके। मेरे ऊपर प्रभु की जो कृपा है जो जिम्मेदारी दी गई है दिल्ली की विकास के लिए मुझे प्रभु की शक्ति मिले। मैं अपने कार्य को पूरा कर सकूं और हम सब पर बाबा का आर्शीवाद बना रहें।”
उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए इस पवित्र तीर्थ स्थल की यात्रा करते हैं।
Scroll to Top