Virat Kohli: मुश्किल में फंसे विराट कोहली…पब-रेस्तरां पर पुलिस का बड़ा एक्शन 

Virat Kohli News : बेंगलुरु पुलिस ने क्रिकेटर विराट कोहली के पब-रेस्तरां के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। विराट के One8 Commune पब और रेस्तरां में नो स्मोकिंग जोन नहीं होने की वजह से पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में अब तक क्रिकेटर या रेस्तरां की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

विराट कोहली के पब-रेस्तरां पर एक्शन 

बेंगलुरु की कब्बन पार्क पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान कुल 5 पब-रेस्तरां के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें विराट कोहली का One8 Commune पब और रेस्तरां भी शामिल है। पुलिस ने यहां नो स्मोकिंग जोन नहीं होने के कारण FIR दर्ज की। सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पहले भी दर्ज हो चुकी है One8 Commune पर FIR 

बता दें कि इससे पहले भी विराट कोहली के One8 Commune पर साल 2024 में केस दर्ज हुआ था। जुलाई 2024 में One8 Commune पब के मैनेजर पर बंद होने के समय के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। FIR के मुताबिक, कस्तूरबा रोड पर स्थित वन8 कम्यून पब 6 जुलाई को बंद होने के समय के बाद 1:20 बजे खुला हुआ था और ग्राहकों के सर्विस दे रहा था।

इसकी जानकारी जब गश्त कर रही पुलिस टीम को लगी तो पुलिस टीम रात 1:20 बजे पब पहुंची। पब उस वक्त भी ग्राहकों को सेवा दे रहा है। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी। विराट कोहली वन8 कम्यून के मालिक हैं। इसकी ब्रांच दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, गुरुग्राम जैसे शहरों में है, 2023 में ही इस रेस्तरां को बेंगलुरु में खोला गया था।

Scroll to Top