Kamal Haasan Kannada Row: ‘आप होंगे कमल हासन…’ कन्नड़ भाषा विवाद पर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ 5 जून को रिलीज होनी है। इस फिल्म को लेकर भी विवाद जारी है। बता दें कि फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान कमल हासन ने कहा था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है। इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि कोर्ट तक पहुंच गया।

कन्नड़ भाषा को लेकर दिया था विवादित बयान

अब कोर्ट ने भी कमल हासन को फटकार लगा दी है। उन्होंने कहा कि “आप जन भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते। इसका कारण आप खुद हैं।” इस मामले पर कमल हासने ने माफी मांगने से भी इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि “उनका यह बयान एकता बढ़ाने के मकसद से दिया गया था।”

कोर्ट ने दी माफी मांगने की सलाह 

वहीं अदालन ने कमल हासन की नई फिल्म की जिक्र करते हुए कहा कि “आपको बोलने का अधिकार है, लेकिन किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कोई भी बयान इस हद तक नहीं दिया जा सकता है, कि इससे जनता को ठेस पहुंचे। हम अब आप पर छोड़ रहे हैं कि जिसे ठेस पहुंचाई हैं, तो माफी मांगे।”
Scroll to Top