Pran Pratishtha : पूरे परिवार संग आए ‘राजा राम’, अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न,

Pran Pratishtha 2.0 : रामनगरी अयोध्या में आज रामभक्तों का इंतजार खत्म हो गया है। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है। वैदिक मंत्रों के जप के साथ आज आखिरकार दूसरी प्राण प्रतिष्ठा खत्म हुई। प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए है।

सीएम योगी का जन्मदिन आज

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा बेहद भव्य तरीके से की गई। अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि परिसर में राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। संयोग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 53वां जन्मदिन भी है। इस अवसर पर उन्होंने श्रीराम का आशर्वाद लिया।

वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुई। राजा राम के साथ सात मंदिरों में भी स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसमें परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्नि कोण में प्रथम पूज्य श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में महाबली हनुमान, नैरित्र कोण में प्रत्यक्ष देवता सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

सफेद संगमरमर पर रखा श्रीराम का सिंहासन

राम दरबार में भगवान राम और माता सीता की मूर्ति को सफेद संगमरमर के सिंहासन पर रखा गया है। उनके साथ ही भगवान हनुमान और लक्ष्मण की मूर्ति भी बैठी हुई मुद्रा में रखी गई है। बता दें कि राम मंदिर के पहले माले पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। अयोध्या और काशी के 101 आचार्य मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई।
Scroll to Top