Bangalore Stampede: बेंगलुरु भगदड़ हादसे में पुलिस ने RCB अधिकारी समेत 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

Bangalore Stampede News: बेंगलुरू भगदड़ मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरू पुलिस ने चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दो बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें आईपीएल फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के शीर्ष मार्केटिंग अधिकारी निखिल सोसले भी शामिल है। जब उन्हें गिरफ्तार किया गया, उस समय वह एयरपोर्ट जा रहे थे।

पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार 

इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोग इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA से हैं। फिलहाल इस मामले में दो अधिकारी  सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार है। जब पुलिस उनके घर पहुंची, तो वह घर पर नहीं मिले। पुलिस फिलहाल इस मामले में लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। आपको बता दें कि बेंगलुरू RCB के विक्ट्री परेड के आयोजन के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस आयुक्त को किया निलंबित

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को अगले आदेश तक बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। एक अधिकारिक अधिसूचना में जानकारी दी गई। सीमांत कुमार सिंह की नियुक्ति चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को मची भगदड़ के परिप्रेक्ष्य में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा निलंबित किये जाने के कुछ ही घंटे बाद हुई है। उनपर लापरवाही बरतने का आरोप है, जिसकी वजह से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

 

Scroll to Top