Housefull 5: 2 घंटों में 15 सालों का टूटा रिकॉर्ड, Akshay Kumar ने की धमाकेदार वापसी

Housefull 5 Franchise Records: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने पहले ही दिन बड़े पर्दे पर कमाल कर दिखाया है। फिल्म ने पिछले 15 साल के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। वो भी सिर्फ 12 घंटें के अंदर ही यह कारनामा कर दिखाया है। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। शुरूआत में इस फिल्म में क्षय कुमार, रितेश देशमुख और अर्जुन रामपाल थे। इसके सफल होने के बाद 2012 में ‘हाउसफुल 2’, 2016 में ‘हाउसफुल 3’ और 2019 में ‘हाउसफुल 4’ बड़े पर्दे पर रिलीज की गई।

गजब की बात तो यह है कि इस फ्रेंचाइजी की हर अगली फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन पिछली फिल्म से ज्यादा रहा। आने वाली हर नई फिल्म ने पिछले फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ दिया। ‘हाउसफुल 5’ ने भी यह प्रथा टूटने नहीं दी।

फिल्म

साल

ओपनिंड डे कलेक्शन (करोड़ रुपये में)

हाउसफुल

2010

10

हाउसफुल 2

2012

12.19

हाउसफुल 3

2016

15.23

हाउसफुल 4

2019

19.08

हाउसफुल 5

2025

23

‘हाउसफुल 5’ ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

‘हाउसफुल 4’ इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग ली थी। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 19.08 करोड़ रुपये कमाकर ये रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि अब हाउसफुल 5 ने इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब यह इस फ्रेंचाइजी की नंबर वन फिल्म बन गई है। इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने पिछले 15 सालों में ओपनिंग डे कलेक्शन से जुड़े जितने रिकॉर्ड बनाए थे। ‘हाउसफुल 5’ ने उन सभी को तोड़ दिया है

हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, नाना पाटेकर और जैकी श्रॉफ-श्रेयस तलपड़े जैसे बड़े चेहरे भी शामिल हैं। इस फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।

 

Scroll to Top