Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज ने की अपनी मौत की भविष्यवाणी, भक्तों के बीच मचा हड़कंप

Premanand Maharaj Future prediction : मथूरा के प्रेमानंद महाराज इन दिनों खूब चर्चाओं में चल रहे हैं। प्रेमानंद महाराज जी ने हाल ही में खुद के बारे में एक भविष्यवाणी की थी। अब इसी को लेकर एक बार फिर वह चर्चाओं में आ गए हैं। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि “मैं कभी भी मर सकता हूं” प्रेमानंद महाराज एक ऐसे संत हैं जिन्होंने दुनिया को सही मार्ग पर चलने का सही रास्ता दिखाया है। उन्होंने दुनिया को भक्ति का सही मतलब समझाया। प्रेमानंद महाराज खुद को लेकर की गई भविष्यवाणी के चलते चर्चाओं में हैं। सोशल मीडिया पर तो जैसे हलचल ही मच गई है। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों कहा ? क्या ये भविष्यवाणी सच होने वाली है? इसकी जवाब तो अभी किसी के भी पास नहीं है।

प्रेमानंद महाराज ने की भविष्यवाणी

वृंदावन कान्हा की नगरी में प्रेमानंद महाराज जी अपने मार्गदर्शन के लिए आये दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन हाल ही में कि गई उनकी भविष्यवाणी ने उनके भक्तों को डरा कर रख दिया है। दरअसल एक भक्त ने जब प्रेमानंद महाराज ने कहा “जब से कोरोना शुरू हुआ है तब से मैं हर दिन सैनिटाइजर का उपयोग करता हूं। मैं दिन में करीब 200 से 300 बार हाथ धोता हूं। ऐसा लगता है कि मेरे आसपास वायरस है, मेरा परिवार बहुत पूजा-पाठ करता है, फिर भी मुझे इतना डर लगता है कि अगर मैं बाहर निकलता हूं तो घर आकर 2 से 3 घंटे नहाता हूं। मैं पूरा साबुन खत्म कर देता हूं।” प्रेमानंद महाराज ने भक्त को जवाब देते हुए कहा कि “कुछ हो जाएगा तो एक बार मुझ पर भरोसा करके छोड़ दो, बस शौच के बाद साबुन लगाकर हाथ जरूर धो लेना।”

भक्त ने आगे अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि “मैं ऑटो में भी बैठ नहीं सकता, किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सवारी नहीं करता।” तभी वहां मौजूद एक शख्स ने कहा कि ” इस युवक को साइकोलॉजिकल बीमारी है, जिसे हम आम भाषा में ओसीडी भी कह सकते हैं।” महाराज ने भक्त को समझाया और कहा कि “डर किस बात का है, मेरी को दोनो किडनी खराब है, मैं कभी भी मर सकता हूं। आए दिन मेरा डायलिसिस हो रहा है। मेरे साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है। मुझे किसी का डर नहीं है, मैं निडर हूं, तुम जवान होकर भी डर रहे हैं।”

 

Scroll to Top