अहमदाबाद प्लेन क्रैश: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे विमान में सवार, लंदन जा रही थी फ्लाइट

Air India Plane Crash : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरूवार, 12 जून की दोपहर में प्लेन क्रैश होने की खबर सामने आई है। विमान हादसे का डरावना तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की वजह से धूएं के बड़े-बड़े गुब्बार आसमान में उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आग की लपटेंं दूर-दूर तक नजर आ रही हैं।

गुजरात के पूर्व सीएम भी विमान में सवार

जानकारी के मुताबिक यह यात्री विमान है। जिसमें 242 यात्रियों के सवार होने की आशंका है। सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। बता दें कि यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ करते वक्त वह हादसे का शिकार हो गया। विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था। यात्रियों की लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित है और उनका सीट नंबर 2D दर्ज है।

टेकऑफ के समय हुआ हादसा

बता दें कि, यह विमान हादसा अहमदाबाद के हॉर्स कैंप के पास हुआ। यह क्षेत्र सिविल हॉस्पिटल के पास है। विमान हादसे में भारी नुकसान हुआ है। स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है। जिस विमान का हादसा हुआ उसका नंबर AI717 है। एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे।

विमान में 242 लोग थे सवार

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, विमान में 242 लोग संवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे

Scroll to Top