Sunjay Kapur Death: संजय कपूर के अंतिम संस्कार में क्यों हो रही देरी? वजह जान हो जाएंगे हैरान

Sunjay Kapur Death News : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 53 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई है। संजय गुरूवार, 12 जून को पोलो खेल रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी ऑन द स्पॉट डेथ हो गई।

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में विलंभ

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में काफी विलंभ हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के करीबी सुत्रों ने जानकारी दी कि संजय कपूर के अंतिम संस्कार के लीगल कॉम्पतीकेशंस की वजह से देरी हो रही है। क्योंकि वह अमेरिका के नागरिक थे। रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर अमेरिकी नागरिक थे और उनका निधन लंदन मे हुआ। इसी वजह से पार्थिव शरीर के भारत लाने के लिए कानूनी पक्रिया मुश्किल हो सकती है।

अशोक सचदेव ने बताई वजह 

संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने कहा कि “अंतिम संस्कार भारत के दिल्ली में किया जाएगा।” एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अशोक सचदेव ने कहा कि “कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद, शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा।” बता दें कि संजय कपीर के परिवार में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव और बेटा अजारिया हैं। वहीं करिश्मा कपूर से उनकी एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान भी हैं।

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत 

सुत्रों के अनुसार, संजय कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, तभी उन्हें घुटन महसूस हुई थी। उन्होंने खेल को रोकने को कहा और फिर मौदान से चले गए। जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। नी सूत्रों ने आगे बताया कि संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली थी और उनके गले में डंक लगने से उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

 

 

Scroll to Top