Yoga Day 2025: “योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा…” विशाखापट्टनम से PM मोदी का योग पर संदेश

PM Modi On Yoga Day 2025: पूरे देश में आज मंगलवार 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभर में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पीएम मोदी भी देश का प्रतिनिथित्व करने विशाखापट्टनम पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित किया।

“योग ने पूरे विश्व को जोड़ा”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है। मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं।”

“प्रगति दोनों की संगम स्थली” 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “विशाखापट्टनम शहर प्रकृति और प्रगति दोनों की संगम स्थली है। योगांद्रा अभियान से 2 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। लोगों की भागीदारी की यही भावना विकसित भारत का मुख्य आधार है। विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग की विज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले ये हमारा प्रयास है।”

“मोटापा पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती”

पीएम मोदी ने कहा, “बढ़ता मोटापा पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में इसपर विस्तार से चर्चा की थी। इसके लिए अपने खाने में 10% तेल कम करने का चैलेंज भी शुरू किया था। मैं एक बार फिर दुनियाभर के लोगों को इस चैलेंज से जुड़ने का आह्वान करता हूं।”

Scroll to Top