Air India: एअर इंडिया पर DGCA का चला हंटर! 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपने का आदेश जारी

DGCA Action on Air India: भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एअर इंडिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है। DGCA ने क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़ी लापरवाहियों को गंभीरता से लेते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक, ये तीनों अधिकारी ऑपरेशनल चूक के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं। DGCA ने क्रू मैनेजमेंट वर्क से दूर रखने  के निर्देश दिए हैं।

DGCA ने लिया कड़ा फैसला 

इसके साथ ही DGCA ने एअर इंडिया को यह निर्देश भी दिया कि “इन अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए। इसके अलावा इसकी प्रगति और परिणाम की जानकारी 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट संस्था को सौंपी जाए। यह कदम पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बढ़ाया गया है।

10 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट

बता दें कि, 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद DGCA ने एअर इंडिया से कहा कि ” वह अपनी शेड्यूलिंग प्रक्रियाओं में सुधार करे, ताकि इस तरह गलतियों से भविष्य में बचा जा सके। इसके साथ ही DGCA ने यह साफ कर दिया है कि उड़ान सुरक्षा को लेकर अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

एअर इंडिया विमान क्रैश

12 जून को एअर इंडिया विमान दुर्घटना में 241 लोगों की जान चली गई। हादसे के वक्त प्लेन में 242 यात्री मौजूद थे। इनमें से केवल एक ही यात्री की जान बच पाई है। यह हादसे टेकऑफ के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ने के बाद हुआ। इस भयावह हादसे ने भारत समेत पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।

Scroll to Top