Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी की ‘मिस्ट्री फ्रेंड’ अलका को लेकर हुआ खुलासा…भाई गोविंद ने उठाया ‘काले राज’ से पर्दा

Raja Raghuvanshi Murder Case News: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। इस बीच उसके भाई गोविंद रघुवंशी का बड़ा बयान सामने आया है। गोविंद ने सोनम और मिस्ट्री गर्ल को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, “पुलिस काफी अच्छे से अपनी कार्रवाई कर रही है। हम मांग कर रहे हैं कि, सभी दोषी को कड़ी से कड़ा सजा दी जाए। पुलिस ने सभी चीजें खोज ली हैं। उन्होंने(आरोपियों) अपना गुनाह भी कबूल लिया है, इसलिए इन्हें सीधे सजा होनी चाहिए।”

भाई गोविंद ने खोले कई राज 

वहीं पुलिस द्वारा बरामद किए गए बैग को लेकर गोविंद ने कहा कि “मुझे बैग के बारे में तो कोई जानकारी नहीं है। बाकि दोनों ट्रॉली बैग को बरमद किया जा चुका है। बैग में उसमें इनके कपड़े थे, मगर जो नए वीडियो में दिख रहा है कि दोनों के गले में बैग टंगे हुए हैं वो मुझे लगता है अभी तक नहीं मिले हैं। उन्हीं की तलाश जारी है। बाकि हमारे ऑफिस के लोग हों या फिर हमारे फैमली के लोग सभी से पूछताछ हो चुकी है।”

मिस्ट्री गर्ल अलका को लेकर गोविंद ने कहा कि “अभी तक मुझे नहीं लगता ऐसी कोई बात है कि लड़की वगैरह का चक्कर था। क्योंकि वह लगभग वो भी ऑफिस में ही रहती थी। जो लोग इस तरह की अफवाह फैला कर रहे हैं। कृप्या ऐसा ना करें। हम जो भी कर सकते हैं करेंगे। पुलिस को हमने कहा है कि हमसे जो भी पूछताछ होगी हम पूरा समर्थन देंगे।”

राजा रघुवंशी हत्याकांड की कहानी

राजा रघुवंशी हत्याकांड इंदौर, मध्य प्रदेश के एक सनसनीखेज मामले के रूप में सामने आया है, जिसमें 29 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उनके कथित प्रेमी राज कुशवाहा सहित अन्य आरोपियों द्वारा मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान की गई। यह घटना 23 मई 2025 को हुई, और इसके बाद से पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद, सोनम ने हनीमून के लिए राजा को मेघालय के शिलांग ले जाने का प्लान बनाया।
23 मई को, मेघालय के सोहरा इलाके में वेई सॉवडॉन्ग झरने के पास राजा की हत्या कर दी गई। उनका शव 2 जून को एक गहरी खाई में मिला, और स्कूटी पास ही लावारिस हालत में बरामद हुई। 7 जून को सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस का शक उन पर गहरा गया। सोनम रघुवंशी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत, और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम ने हत्या की बात कबूल कर ली है। राज कुशवाहा ने शुरू में सोनम के साथ प्रेम संबंध से इनकार किया, लेकिन हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार ली है।

Scroll to Top