Drishyam 3: मोहनलाल ने किया ‘दृश्यम 3’ का ऐलान…जल्द सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Mohanlal Announces Drishyam 3: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के लिए यह साल बेहद खास और कमाल का रहा है। इस साल एक्टर की दो फिल्में ‘एल 2 एम्पुरान’ और ‘थुडारम’ सुपरहिट रही। अब वह एक बार फिर ब्लॉकबस्टर के साथ वापसी करने वाले हैं। एक्टर ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी है।

मोहनलाल ने शेयर किया वीडियो

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मोहनलाल का इंटेंस लुक देखने को मिला। वीडियो में फिर लिखा आता है‘दृश्यम 3..’ वीडियो में एक्टर के साथ निर्देशक जीतू जोसेफ और निर्माता एंटनी पेरुंबवूर भी नजर आए। वीडियो के अंत में लिखा कि “लाइट कैमरा अक्टूबर..” इस पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है। एक्टर के फैंस वीडियो को देख खुशी से फूले नहीं समा रहा है। हर कोई केवल फिल्म का बसब्री से इंतजार कर रहा है।

जल्द रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’ 

मोहनलाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अक्टूबर 2025 – कैमरा वापस जॉर्जकुट्टी की ओर मुड़ता है।’ इसके साथ ही फिल्म के अक्टूबर में रिलीज होने की जानकारी भी दी। बता दें कि फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। साल 2013 में मोहनलाल दृश्यम लेकर आए थे। वहीं 2021 में दृश्यम 2 रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुई थी। बता दें कि मोहनलाल इन फिल्मों का हिंदी रीमेक भी आ चुका है। इसमें अजय देवगन और तब्बू नजर आए हैं। हिंदी में भी फिल्म के दो पार्ट आ चुके है। दोनों ही सुपरहिट रहे थे।

Scroll to Top