The Family Man 3: ‘द फैमिली मैन 3’ का पहला पोस्टर आउट…फैंस के बीच खुशी का माहौल

The Family Man 3 Poster Out : बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपयी की मोस्ट अवेटेड सीरीज द फैमिली मैन के सीजन 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंचायत का सीजन 4 रिलीज होने के बाद अब लोगों के इस सीरीज का इंतजार है। वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन जल्द ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। वेब सीरीज की रिलीज से पहले मेकर्स ने ‘द फैमिली मैन’ 3 का पहला पोस्टर रिवील कर दिया है।

‘द फैमिली मैन’ 3 का पोस्टर आउट 

मनोज बाजपेयी का ‘द फैमिली मैन’ 3 से पहला लुक सामने आ गया है। इस सीरीज का पोस्टर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें मनोज बाजपयी का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर में एक्टर को चारों तरफ से बंदूकधारियों घेर लिया है। पोस्टर जारी कर प्राइम वीडियो ने लिखा- ‘सभी की नजरें हमारे ‘द फैमिली मैन’ पर हैं। ‘द फैमिली मैन’ ऑन प्राइम, नया सीजन, जल्द ही आ रहा है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार

सीरीज के फर्स्ट पोस्टर को देख फैंस का उत्साहित हो गए हैं। मनोज बाजपेयी को दोबारा श्रीकांत तिवारी के रोल में लोग काफी बेताब हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘श्रीकांत तिवारी और जेके इज बैक’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “आखिरकार लंबे समय के बाद हमें जेके के साथ श्रीकांत तिवारी मिल ही गए।” तीसरे यूजर ने लिखा- “द गैंग इज बैक”

‘द फैमिली मैन 3’ की स्टार कास्ट

‘द फैमिली मैन 3’ की कास्ट कि बात करें तो इस सीजन में मनोज बाजपयी के साथ तमील स्टार संदीप किशन, जुगल हंसराज, श्रेया धनवंतरी और दर्शन कुमार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दलीप ताहिल, सीमा बिस्वास, विपिन कुमार शर्मा और हरमन सिंघा भी स्टार कास्ट का हिस्सा है। बता दें कि सीजन 1 में नजर आईं गुल पनाग तीसरे सीजन में वापसी करने वाली हैं।

Scroll to Top