India vs England 2nd test match: भारत का बोलबाला, इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की विदेश की सबसे बड़ी जीत

भारत की क्रिकेट टीम जो इंग्लैंड दौरे पर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी सीरीज के लिए गई हुई है, उस 5 मैच की सीरीज में इंडिया अपनी पहली जीत का डंका बजा चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने अपनी पहली जीत दर्ज कर सीरीज को1-1 से बराबर कर दिया है। बर्मिंघम के एजबेस्टन के दूसरे टेस्ट के पॉंचवे दिन पर, 6 जुलाई रविवार को इंग्लैंड की टीम 271 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने 336 रन बनाकर हराया इंग्लैंड को, और रनों के मामले में भारत की ये विदेश में सबसे बड़ी जीत है।

भारत की जीत पर और विस्तार

भारत ने बर्मिंघम में पहली बार जीत हासिल करी। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को 407 रनों पर ऑलआउट कर दिया। दूसरी पारी में शुभमन गिल के शतक की मदद से 427 रन बनाकर इंग्लैंड को 608 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 271 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने जीत हासिल की। बारिश की वजह से पांचवे दिन का खेल देरी से शुरू हुआ। लेकिन फिर भी आकाश दीप ने इंग्लैंड मैच के शुरूआती ओवरों में दो विकेट झटके। फिर बेन स्टोक्स ने जैमी स्मिथ के साथ मिलकर 70 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वॉशिंगटन सुंदर ने स्टोक्स को आउट कर ये साझेदारी खत्म कर दी। Shubman Gill trolls stats talk after Edgbaston Test win: Where's my favourite journalist? - India Today

दूसरे क्षेत्र में भारत की जीत हुई पक्की

इसके बाद लंच ब्रेक की घोषणा की गई और फिर लंच ब्रेक के बाद दूसरे सत्र में भारत ने चार विकेट ने 4 विकेट ली और मैच को समाप्त कर दिया। गेंदबाज आकाश दीप ने करियर की सबसे उत्तम गेंदबाजी की और दुसरी पारी में 6 विकेट लिए। आकाश के अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिध्द कृष्णा, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर हर एक ने एक-एक विकेट ले लिया। अब भारत और इंग्लैंड का तीसरा मैच 10 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाएगा।

Scroll to Top