सपा नेता का सनसनीखेज दावा: पोर्न और शराब से हो रहे रेप

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन के एक बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के हालिया विवादित बयान के बाद अब एसटी हसन ने बलात्कार की घटनाओं के लिए इंटरनेट पर मौजूद अश्लील सामग्री और शराब को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने बलात्कारियों के लिए बेहद कठोर सजा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए। एसटी हसन के इस बयान पर बीजेपी नेता ने सपा पर निशाना साधा है।

दरअसल, सपा नेता एसटी हसन ने शनिवार को कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी ‘रेप थ्योरी’ पेश की थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इंटरनेट इसकी एक बड़ी वजह है। इंटरनेट पर मौजूद अश्लीलता युवा लड़कों में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ावा देती है, जिससे उनकी यौन इच्छाएं काबू से बाहर हो जाती हैं और इसी दौरान बलात्कार जैसी घटनाएं हो जाती हैं।
सपा नेता ने शराब को भी इसका एक बड़ी वजह बताते हुए कहा कि शराब के नशे में में व्यक्ति अपनी पत्नी-बेटी के बीच फर्क भूल जाता है। ऐसे कई उदाहरण हमने देखे हैं… हालांकि, उन्होंने बलात्कारियों को सजा देने के लिए सख्त कानून की वकालत की और कहा कि उन्हें चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए।

Scroll to Top