ऐसी कौन-सी नदी जो सम्रुद में नहीं मिलती है?

भारत की नदियां केवल जल का स्त्रोत नहीं है, बल्कि इनके साथ इतिहास, संस्कृति,आस्था और कई रहस्य पहचान और इतिहास है। गंगा भारत की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह उत्तराखंड के हिमालय में स्थित गंगोत्री हिमनद से निकलती है, जहां इसे भागीरथी भी कहा जाता है।

कौन-सी नदी

भारत में कुल 400 से अधिक नदियां शामिल है। इसमें से गंगा, यमुना,ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी शामिल है। लूनी नदी की बात कर रह हैं। यह नदी राजस्थान की सबसे प्रमुख नदियों में से एक मानी जाती है। रेगिस्तान क्षेत्र में बहने वाली यह नदी पश्चिमी राजस्थान के लोगों के लिए जीवनरेखा जैसी है।

कहां बहती है यह नदी

लूनी नदी का उद्गम राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित अरावली पर्वतमाला के नाग पहाड़ क्षेत्र से माना जाता है। शुरुआत में इस नदी का पानी मीठा होता है, लेकिन जैस ही यह पश्चिम की ओर बढ़ती है, इसका पानी खारा होने लगता है।

इन जगहों से होकर निकलती है

500 किलोमीटर तक बहने वाली यह नदी मुख्य रुप से राजस्थान के अजमेर, पाली, जोधपुर. बाड़मेर और जालोर जिलों से होकर गुजरती है। बाद में यह गुजरात के कच्छ क्षेत्र की ओर बढ़ती है और अंत में रण क्षेत्र में समाप्त हो जाती है।

लूनी नदी की सहायक नदियां

लूनी नदी की सहायक नदियों की बात करें तो इसमें जोज़ड़ी, सुकड़ी,जवाई और गुहिया प्रमुख नदियां है। ये नदियां मानसून के समय लूणी ने जल प्रवाह बढ़ाने का काम करती है। लूणी नदी का सांस्कृतिक महत्व भी कम नहीं है। इसके किनारे बसे कई गांव और शहर इस नदी पर निर्भर रहे हैं। राजसथान की लोककथाओं और गीतों में भी इसका उल्लेख मिलता है।

Scroll to Top