मेडिकल दाखिले के लिए देश की अहम परीक्षा नीट का पेपर लीक हो गया था, जिसकी वजह से लाखों बच्चे आग में झुलस रहे थे। ऐसे में बच्चों को राहत देने वाली खबर सामने आ गई है। अब शुक्रवार को एनटीए ने जानकारी दी है कि NEET 2026 की परीक्षा दोबारा 21 जून को कराई जाएगी। एनटीए के इस ऐलान के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा को लेकर कई बड़े ऐलान किए है।
NEET पेपर लीक को लेकर बच्चों के साथ-साथ बड़ों भी गुस्सा देखने को मिल रहा था। इस बवाल के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि दोषियों को पाताल से भी ढूंढकर निकालेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एनटीए ने अपने एक्स पर नीट री-एग्जाम की तारीख का ऐलान किया। साथ ही, इस एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किया जाएगा।
जल्दी लिया गया फैसला
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पेपर लीक होने के बाद 3-4 दिन का समय लिया गया,जिसके बाद परीक्षा रद्द कि गई ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। आज हम एक नई तारीख के साथ आए है। आज से एक महीने के बाद परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। साथ ही, परीक्षा माफियों के साथ हमारी लड़ाई रहेगी। सोशल मीडिया पर भ्रमात्मक तथ्यों से बचना बेहद जरूरी है। ऐसे में सरकार ने जांच को सीबीआई को सौपी और सीबीआई इस जांच में तह तक जाएगी।
नीट पेपर को लेकर बड़े ऐलान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगली साल से नीट की परीक्षा कंप्यूटर से होगी यानि नीट पेपर का फॉर्मेट बदलने जा रहा है,क्योंकि नीट का पेपर OMR sheet पर होती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम छात्रों की फीस को रिर्टन करेंगे जिससे उनपर किसी प्रकार का बोझ न पड़े। इसके साथ ही छात्रों के एक हफते का समय दिया जाएगा जिससे वह अपने पसंद का सेंटर चुन सकते हैं। एग्जाम का समय भी बढ़ाया जाएगा जिससे छात्रों को ओएमआर शीट भरने का समय मिल सके।
14 जून को जारी होगा एडमिट कार्ड
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि नीट री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किया जाएगा। साथ ही, छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपनी गलती को स्वीकार किया है और इसे सुधारने की भी जिम्मेदारी ली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के सिस्टम में सुधार की आवश्यकता है।
छात्रों को मिलेगी सुविधाएं
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET-UG 2026 परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी भी प्रकार से आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए राज्य सरकार से बात की जाएगी। साथ ही, परीक्षा जून माह में होगी,इसलिए खराब मौसम और बारिश का ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा के दिन परिवहन, सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं की पहले से ही तैयारी की जाएगी, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत न हों।
