गुजरात का सरकारी सिविल अस्पताल एक बार फिर लापरवाही के कारणों से विवाद में घिर गया है। सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला के सिर पर चलता पंखा गिर गया। इलाज करवाने आई महिला को चोट लगने के बाद हालत और गंभीर हो गई। इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया।
महिला को आई गंभीर चोट
महिला को काफी गंभीर चोट आई है, जिससे उनके आंखों पर चोट आई और टांके लगाने पड़े। लेकिन खास बात है कि इस अस्पताल का नवीनीकरण डेढ़ साल पहले करोड़ों की लागत से हुआ था। अस्पताल में इस घटिया नवीनीकरण से कई मरीजों की जान खतरे में पड़ रही है।
मरीजों के अंदर है काफी गुस्सा
अस्पताल की लापरवाही को लेकर मरीजों के अंदर काफी गुस्सा है। मंहगे उपकरणों और फिटिंग की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए है। इससे पहले राजकोट के सिविल अस्पताल में कुत्तों के घूमने का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी वजह से प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं।
गुजरात में कई घटना हुई
इससे पहले राजकोट के ट्रांबा गांव के पास स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज की लाइब्रेरी में छत का पंखा गिर गया था। इस घटना में तीन छात्राएं घायल हो गई थीं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में प्रबंधन की कथित लापरवाही को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था।