भारतीय रसोई में घी का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि कई चीजों में प्रयोग किया जाता है। आज के समय में भी कई लोग पुराने तरीके से ही अपने घर में घी को बनाते हैं। घी बनाते वक्त लोग अपनी-अपनी छोटी ट्रिक्स इस्तेमाल करते हैं, ताकि उसका स्वाद और खूशबू ओर भी बढ़ जाए।
घी बनाते समय पान का पत्ता क्यों डालना चाहिए?
पाने के पत्ते में नेचुरल खुशबू और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। घी बनाते समय पान का पत्ता डालना एक पुराना देसी तरीका माना जाता है। इससे धी में हलकी ताजगी भरी खुशबू आ जाती है और मलाई की कच्ची गंध कम हो सकती है। इससे घी की क्वालिटी अच्छी रहती है और घी लंबे समय तक ताजा बना रहता है।
घी में बढ़ती है खुशबू
घी बनने के आखिर में जब उसमें पान का पत्ता डाला जाता है, तो उसकी हलकी खुशबू घी में मिल जाती है। इससे घी की महक और भी अच्छी हो जाती है।
कम बनता है झाग
पान का पत्ता डालने से घी बनाते समय ज्यादा झाग बनने की समस्या कम हो सकती है। इससे घी में हल्की ताजगी आ जाती है और उसका फ्लेवर ज्यादा अच्छा लगता है।
कम करता है नमी
माना जाता है कि पान का पत्ता घी में डालने से बची हुई ओर नमी को कम करता है। इससे घी का रंग ज्यादा गोलडन और चमकदार नजर आता है।
