रतलाम में एक दिन पहले तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन आ रही राजधानी एक्सप्रेस में आग लग गई थी। इसके बाद सोमवार की सुबह बिहार में पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई है। ट्रेन में एक के बाद एक आग लगने से बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।
सोमवार सुबह सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक खाली पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में आग लग गई और रेलवे को धुआं निकलने की सूचना दी गई, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और तुरंत कार्रवाई की। सुरक्षा के ट्रेन आग लगी बोगी को बाद में ट्रेन से अलग कर दिया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों व स्टाफ ने अन्य बोगियों की भी जांच की जिससे आग दोबारा न फैल सके।
कैसे लगी आग
बिहार में पैसेंजर ट्रेन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। रेलवे प्रशासन ने मामले विस्तृत जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है। लेकिन अभी तक आग लगने के मुख्य कारणों का पता नहीं चल सका है।
कितने बजे लगी आग
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5.30 बजे ट्रेन नंबर 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की खबर मिली, यह ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर खड़ी थी। लेकिन इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।
बोगियों की जांच
रेलवे अधिकारियों ने अन्य बोगियों की भी जांच की ताकि आग दोबारा न फैल सके। घटना के दौरान स्टेशन परिसर में धुएं का गुबार फैल गया था, जिससे स्थानीय लोगों में काफी भय का माहौल देखा गया। हालांकि रेलवे प्रशासन ने बाद में स्थिति तो काबू कर लिया।