जिस तरह सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या बढ़ जाती है, ठीक उसी तरह गर्मियों में ऑयली स्किन की हालत खराब हो जाती है। परेशानी यह होने लगती है कि कोई भी प्रोडक्ट अधिक देर तक नहीं रहा पाता है और पसीने के साथ सब बह जाता है। चाहे वो मेकअप हो या फिर कोई क्रीम इसलिए लोग तेज धूप में निकलने से डरते हैं। यही नहीं इस मौसम में लोगों को पिंपल का डर रहता है, क्योंकि यह एक बिन बुलाए मेहमानों की तरह होते हैं।
ऑयली स्किन वाले लोगों को गर्मियों के हिसाब से स्किन केयर रूटीन फॉलो करना पड़ता है। जरा सी लापरवाही सम स्किन में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती है। रात में सोने के बाद जब सुबह उठते हैं तो चेहरे पर तेल जमा हुआ नजर आता है। इसकी वजह से स्किन टोन डार्क दिखने लगती है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है वैसे-वैसे सकन में समस्या भी बढ़नी शुरू हो जाती है।
बाहर से आकर चेहरा तुरंत न धोएं
अक्सर लोग बाहर से आकर चेहरा को तुरंत धो लेते हैं, लेकिन ऐसा न करें। अगर ऐसा करते हैं तो इससे घमौरियां हो सकती है। ऑयली स्किन के लिए घर आने के बाद सबसे पहले टिश्यू पेपर की मदद से अपने चेहरे से पसीना या फिर मेकअप हटाएं। थोड़ी देर वेट करें, करीब 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह साफ करें।
बार-बार फेश वॉश का यूज न करें
ऑयली स्किन को फेस वॉश की जरूरत पड़ती है, लेकिन घर में रहने के दौरान आप हर बार इसका इस्तेमाल ना करें। वहीं कई औरतें साबुन से चेहरा धोने लगती हैं, इसकी वजह से स्किन और ऑयली हो सकती है।
गंदे हाथ चेहरे पर न लगाएं
कई लोगों को बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने की आदत होती है। इससे पिंपल होने का डर रहता है। यही नहीं पसीने की वजह से हाथों में कई सारे जर्म्स और बैक्टीरिया चिपके हुए होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।
ढेर सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
ऑयली स्किन को जितना हो सके उतना फ्रेश रखने की कोशिश करें। अधिक प्रोडक्ट्स अप्लाई करने से त्वचा पर पिंपल जरूर निकलेंगे। वहीं हमेशा स्किन टाइप को ध्यान में रखकर राइट प्रोडक्ट्स का यूज करें। गर्मियों में ऑयली स्किन पर नए प्रोडक्ट्स अप्लाई कर एक्सपेरिमेंट करने की गलती ना करें।
