Jammu-Kashmir : “इंडी गठबंधन को खत्म कर दें….”, ममता-केजरीवाल के बाद अब उमर अब्दुल्ला का कांग्रेस से किनारा 

 

Omar Abdullah On INDI Alliance : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान ने इंडी गठबंधन (INDI Alliance ) को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) के बाद क्या अब ओमर अब्दुल्ला कांग्रेस और गठबंधन  से किनारा करने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे याद है इंडी गठबंधन के लिए कोई समय सीमा नहीं थी। दुर्भाग्य से इंडी गठबंधन की कोई बैठक भी आयोजित नहीं की जा रही है। साथ ही नेतृत्व एजेंडा या इंडी गठबंधन के अस्तित्व के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है।

“इंडी गठबंधन को खत्म कर दें” – उमर अब्दुल्ला 

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा कि “अगर यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनावों के लिए था तो इंडी गठबंधन को खत्म कर देना चाहिए। इसके साथ ही ही उन्होने दिल्ली चुनाव पर कहा कि “दिल्ली में क्या चल रहा है, फिलहाल मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता। क्योंकि हमारा दिल्ली चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

ममता बनर्जी इससे पहले ही अलग हो चुकी हैं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी गठबंधन के साथ नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी आम  आदमी पार्टी को शेहयोग देने की बात की है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया था। हालांकि चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।जम्मू-कश्मीर में पूर्ण बहुमत से उमर अब्दुल्ला की सरकार बनी।

EVM को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

बता दें कि इंडी गठबंधन को लेकर इससे पहले ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल खुलकर बात कर चुके हैं। वहीं अब उमर अब्दुल्ला ने भी गठबंधन पर खुलकर बात की। इससे पहले सीएम अब्दुल्ला ने ईवीएम (EVM) को लेकर कांग्रेस पर नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना था कि हर बार ईवीएम का रोना ठीक नहीं। जब जीत जाते हैं तो अच्छा है, लेकिन जब हार जाते हैं सारे दोष ईवीएम पर डाल देते हैं।

Scroll to Top