BJP VS AAP : ‘गालीबाज vs AAP-दा’, दिल्ली चुनाव में BJP और ‘आप’ में छिड़ा पोस्टर वार 

Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय बाकी है। चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी और भी बढ़ती जा रही है। आप और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर लगातार चुनावी माहौल गरमा रही है। शनिवार, 11 जनवरी को एक बार फिर बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक पोस्ट जारी कर बड़ा हमला बोला। भाजपा ने पोस्टर के जरिए आप को राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के आवास को लेकर निशाना साधा है। जिसे पार्टी ने ‘शीश महल’ का नाम दिया है।

‘AAP-दा-ए-आजम’

भाजपा के इस पोस्टर के जवाब में AAP ने भी रमेश बिधूड़ी को घेरते हुए एक पोस्टर जारी किया है। सोशल मीडिया पर दोनों पार्टियां पोस्टर वॉर के जरिए एक-दूसरे को नीचा दिखाने में जुटी हुई है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए ‘शीश महल’ और ‘आपदा’ जैसे शब्दों पर जोर देते हुए एक गाना और पोस्टर जारी किया है।  गाने का नाम ‘शीश महल आपदा फैलाने वालों का अड्डा’ है। वहीं, पोस्टर के कैप्शन में ‘AAP-दा-ए-आजम’ लिखा गया है। इस पोस्टर में केजरीवाल को एक मुगल शासक के रूप में दिखाया गया है।

 

आम आदमी पार्टी का पलटवार 

‘आप’ ने भी बीजेपी के इस पोस्टर का जवाब देते हुए पलटवार किया है। आप ने पोस्टर जारी कर अमित शाह, जेपी नड्डा, और रमेश बिधूड़ी को ‘गालीबाज दानव’ करार दिया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी के नेता अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आप VS भाजपा 

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे और मतगणना 8 फरवरी को होगी. नामांकन 17 जनवरी तक भरे जा सकते हैं, और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। ‘आप’ और बीजेपी के बीच यह चुनावी जंग सत्ता हासिल करने के लिए पोस्टर और आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं है। बल्कि सोशल मीडिया से लेकर ग्राउंड कैंपेन तक पहुंच चुकी है।

Scroll to Top