Saif Ali Khan Attacked : घर में घुसकर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, अस्पताल में हुए भर्ती

Attack on Saif Ali Khan : बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) पर बुधवार 15 फरवरी के देर रात को चोर ने जानलेवा हमला कर दिया। एक्टर पर चोर ने 6 बार चाकू से वार किया है। सैफ को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सैफ का ऑपरेशन हो चुका है। कॉस्मैटिक सर्जरी भी हो रही है। ऑपरेशन के दौरान सैफ के घाव से तीन इंच की नुकीली चीज भी निकाली गई।

सैफ अली खान पर जानलेवा हमला 

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए इस हमले के बाद बॉलीवुड में हलचल मच गई है। एक अज्ञात शख्स ने अभिनेता के मुंबई स्थित घर पर घुसकर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया है। जिसके बड़ा पुलिस और प्रशासन काफी तेजी से जांच पड़ताल कर रहे हैं। खबरों के अनुसार स्क्वायड डॉग को भी सैफ अली खान के अपॉर्टमेंट में जांच के लिए लाया गया है। मुंबई पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हमला किसने और क्यों किया। सैफ पर हुए हमले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि करीब रात 2 बजे एक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में घुसा और वहां मौजूद नौकरानी से बहस करने लगा। तभी सैफ ने दोनों के बीच आकर आदमी को समझाने की कोशिश की। लेकिन गुस्से में शख्स ने सैफ अली खान पर ही अटैक कर दिया। दोनों के बीच काफी हाथापाई भी हुई इसी दौरान उसने सैफ पर चाकू से 6 बार वार किया।

घर के अंदर का हो सकता है हमलावर !

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने आगे बताया कि दो घंटे पहले की सीसीटीवी फुटेज में कोई अंदर जाते नहीं दिखा है। फिलहाल पुलिस को शक है कि हमलावार अंदर का शख्स हो सकता है। मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के एक्टर के घर पहुंच चुकी है। जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सैफ अली खान के घर के स्टाफ के 5 सदस्यों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार हमले में नौकरानी भी घायल हुई है। हालांकि नौकरानी को केवल हल्की-फुल्की चोटें ही आई हैं।

 

बेटे जहांगीर के कमरे में हुआ था हमला 

इस घटना में हैरान करने वाली बात यह है कि सैफ पर धारदार चीज से अटैक बच्चों के कमरे में किया गया है। घटना के दौरान करीना कपूर और बच्चे सभी घर में ही मौजूद थे। दरअसल रात दो बजे करीब सैफ को जहांगीर के कमरे से आवाजें आई, तो वह उसे देखने गए। वहां एक व्यक्ति जहांगीर की हाउसकीपर से झगड़ रहा था। सैफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उस व्यक्ति ने सैफ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में सैफ अली खान और उनकी हाउसकीपर दोनों ही घायल हुए हैं।

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का बांद्रा में सतगुरु शरण बिल्डिंग के आलीशान 3 बेडरूम अपार्टमेंट में रहते हैं। इसमें सैफ करीना कपूर खान और बच्चे तैमूर और जेह भी उनके साथ रहते हैं।

Scroll to Top