Delhi Assembly Elections : दिल्ली चुनाव में मोदी की गारंटी! भाजपा के पिटारे में दिल्लीवालों के लिए आखिर क्या?

Delhi Assembly Elections :  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections) में सियासत लगातार गरमाती जा रही है। दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की घोषणाओं के बाद आज शुक्रवार, 17 जनवरी को भाजपा ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने इस संकल्प पत्र से दिल्लीवालों को लुभाने की पूरी कोशिश की है। भाजपा दिल्ली के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये संकल्प पत्र जारी किया है।

“दिल्ली की सभी योजनाएं रहेंगी जारी” – BJP 

भाजपा के इस संकल्प पत्र में दिल्लीवालों से कई वादे किए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र के पहले भाग को जारी करते हुए ऐलान किया कि दिल्ली में चल रही सभी योजनाएं जारी रहेंगी। इन्हें बंद नहीं किया जाएगा। सभी योजनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। साथ ही सभी योजनाओं को भ्रष्टाचार से मुक्त भी किया जाएगा। जेपी नड्डा ने घोषणा करते हुए आगे कहा कि “भाजपा के संकल्प पत्र में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रतिमाह 2,500 रुपये हर महिला को दिया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली में सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में पूरी तरह लागू करेंगे। इसके साथ ही हम दिल्ली सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी देंगे।

भाजपा का संकल्प पत्र 

  • सभी महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा
  • गर्भवती महिला को दिए जाएंगे 21 हजार रुपये
  • होली-दिवाली पर 1-1 फ्री सिलैंडर
  • 2500 रुपए हर महिला को दिए जाएंगे
  • सिलेंडर पर मिलेगी 500 रुपये की सब्सिडी
Scroll to Top