Rinku Singh : रिंकू को मिल गई ‘अपनी दुल्हनिया’!, समाजवादी पार्टी की इस सांसद पर आया दिल 

Rinku Singh Engagement News : भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के स्टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक क्रिकेटर रिंकू सिंह का रोका हो गया है। क्रिकेटर का रोका समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सांसद प्रिया सरोज के साथ हुआ है। दोनों जल्द ही 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में रिंकू सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी।

फ़िलहाल सिर्फ शादी का प्रपोजल 

हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई ये फिलहाल कहना मुश्किल है। प्रिया सरोज (Priya Saroj) के पिता और समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों परिवारों के बीच फिलहाल सिर्फ बातचीत हुई है। अगर सगाई होगी तो सभी को इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ रिंकू सिंह के मैनेजर ने बताया कि अबतक रोका नहीं हुआ है। अभी केवल शादी का प्रपोजल है। विचार विमर्श के बाद ही दोनों परिवार मिलकार फैसला लेंगे। रिंकू सिंह फिलहाल कोलकाता में हैं। वहीं प्रिया सरोज त्रिवेंद्रम गई हुई हैं।

कमाल के बल्लेबाज हैं रिंकू सिंह 

रिंकू सिंह की बात करें तो, वो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वह भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। टी20 में भी उनका कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला था। रिंकू सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए महज 30 टी20 मैचों में 46 से ज्यादा की औसत से 507 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी काफी कमाल का था। रिंकू सिंह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का भी हिस्सा हैं। इस साल भी काता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिटेन किया है। इस सीजन के लिए रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे।

समाजवादी पार्टी की सांसद हैं प्रिया सरोज 

वहीं समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की बात करें तो वो महज 25 साल की हैं। लोकसभा चुनाव में प्रिया ने मछली शहर से चुनाव जीता था। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछली शहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

Scroll to Top