Ranji Trophy: ऋषभ पंत के खिलाफ खेलेंगे जडेजा! BCCI के एक्शन के बाद लिया फैसला 

Ranji Trophy News : इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींन्द्र जडेजा ने सौराष्ट्र को ज्वाइन कर लिया है। वह रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के सामने दिल्ली की चुनौती होगी। दोनों टीम एक-दूसरे के आमने-सामने 23 जनवरी से होगी। दिल्ली के खिलाफ रविन्द्र जडेजा सौराष्ट्र की जर्सी में नजर आएंगे। वहीं दिल्ली की बात करें तो ऋषभ पंत टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। इस तरह ऋषभ पंत दिल्ली और रविन्द्र जडेजा सौराष्ट्र के लिए खेलते नजर आएंगे। 23 जनवरी से दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे।

सौराष्ट्र की तरफ से खेलते नजर आएंगे जडेजा 

क्रिकबज के अनुसार रवीन्द्र जडेजा ने रविवार को सौराष्ट्र कैंप भी ज्वाइन कर लिया है। सौराष्ट्र और दिल्ली के बीच मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाने वाला है। हालांकि अभी तक रविन्द्र जडेजा की तरफ से इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन खबर है कि जडेजा दिल्ली के खिलाफ ही नजर आएंगे। बता दें कि रविन्द्र जडेजा आखिरी बार डोमेस्टिक क्रिकेट में साल 2023 में खेलते नजर आएंगे। 

टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में रवीन्द्र जडेजा भी शामिल हैं। जडेजा भारतीय टीम के बेस्ट ऑलराउंडर है। वह अब तक डोमेस्टिक क्रिकेट में फर्स्ट क्लास मैचों में 7466 रन बना चुके हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रवीन्द्र जडेजा का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

Scroll to Top