Waqf Amendment Bill : वक्फ पर बैठक खत्म, पलट गया खेल! सरकार के 14 संशोधन हुए पारित

JPC On Waqf Amendment Bill : वक्फ संशोधन बिल के लिए बनाई की जेपीसी (JPC) की बैठक आज खत्म हो गई। समिति ने एनडीए सदस्यों द्वारा प्रस्तावित सभी 14 संशोधनों को स्वीकार कर लिया है। वहीं विपक्ष द्वारा पेश किए गए सभी संशोधनों को अस्वीकार कर दिया गया है। इस समिति के अध्यक्ष  जगदंबिका पाल ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि “समिति द्वारा अपनाए गए सभी संसोधनों से बिल बेहतर और प्रभावी बनेगा।”

सरकार के 14 संशोधन हुए पारित

हालांकि विपक्षी सांसदों ने इस बैठक की काफी निंदा की और जगदंबिका पाल पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को “विकृत” करने का आरोप भी लगाया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि “यह बहुत ही हास्यास्पद कवायद थी। हमारी बात को सुना ही नहीं गया। इस बैठक में तानाशाही तरीके से काम किया गया है।”

जगदंबिका पाल ने आरोपों को किया ख़ारिज 

जगदंबिका पाल ने विपक्ष के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि “पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और बहुमत के साथ फैसला लिया गया है। विपक्षी सदस्यों ने 44 खंडों पर संशोधन पेश किए थे। मैंने सदस्यों से पूछा कि क्या वे संशोधन पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह संशोधन पेश करेंगे। इससे ज्यादा लोकतांत्रिक और कुछ नहीं हो सकता है। बता दें कि इस बैठक में कई बार हंगमा हुआ। कुछ दिन पहले ही जगदंबिका पाल ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर गाली देने का भी आरोप लगाया था। वहीं पिछले साल बैठक में हंगामा इतना जोरदार था कि सांसदों के बीच मारपीट की नौबत भी आ गई थी।
Scroll to Top